Ram Murti Ayodhya | राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने के बाद सामने आई श्री राम भगवान की पहली तस्वीर

0
Ram Murti Ayodhya - onlineakhbarwala

अयोध्या में राम जी की मूर्ति – Ayodhya Mein Ram Ji Ki Murti

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर लोगो के लिए खोले जाने की उम्मीद है मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की प्रथा पहले ही शुरू हो चुकी हैं ।

Ram Mandir  Ayodhya: अयोध्या में निर्माणधीन भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने के बाद शुक्रवार को रामलला की पहली फोटो  सामने आई है। (Ram Murti Ayodhya)मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था ।आनेवाला 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले रामलला की ये फोटो सामने आई है।

प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति को बुधवार दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया।’प्रधान संकल्प’ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया इस संकल्प की भावना यह है कि भगवान राम की ‘प्रतिष्ठा’ सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है जिन्होंने इस कार्य में अपना साथ दिया है। (ram statue ayodhya) इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी प्रस्तावित किए गए तथा ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए।

बताते चलें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान आरंभ हो गए हैं। (ayodhya ram lala murti) सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से नियोजित  किए गए यजमान ने समारोह की शुभारंभ  की इसके बाद 17 जनवरी को 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक समूह अयोध्या पहुंचा और रामलला की मूर्ति को क्रेन की मदद से गर्भगृह में निर्धारित किया गया। 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान आरंभ हुए। 19 जनवरी को पवित्र अग्नि जलाई गई, जिससे नवग्रह की स्थापना और हवन किया जाएगा। 20 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से प्रक्षालित किया जायगा , जिसके बाद वास्तु शांति और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होगा। (ayodhya shri ram murti) इसके बाद 21 जनवरी को रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा। अनुष्ठान के आखिरी दिन यानी 22 जनवरी की सुबह की पूजा के बाद दोपहर में ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में रामलला के मूर्ति का राजतिलक किया जाएगा।

इस महासम्मेलन में महज दो दिन शेष हैं। और अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कें धर्मात्मा भावनाओं में रंग गयी हैं। (ayodhya ram mandir murti)लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राजमार्ग पर जब आप यात्रा करेंगे, तो जगह-जगह राम मंदिर के विशाल पोस्टर लग गये है। इन पोस्टर पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तिथि के साथ-साथ ‘ भारत देश में  शुभ घड़ी आ गयी हैं, विराजे रघुराई’ जैसे नारे छपे हुए हैं। और इस तरह के पोस्टर से अयोध्या की सड़कें भी अटी पड़ी हैं। राजमार्ग पर पड़ने वाले ज्यादातर होटल और ढाबों पर अयोध्या आने वाले  सभी भक्तों का स्वागत करते हुए बैनर लगे हुए दिखाई दिए, जिनपर भगवान राम की फोटो मौजूद थी इनके अलावा भगवान राम की तस्वीर वाले भगवा झंडों के साथ नये मंदिर की फोटो भी लगी हुई हैं।

फैजाबाद शहर से अयोध्या में प्रवेश करने पर आपको अपने आस-पास की फिजा में आध्यात्मिक अनुभूति का जज़्बा जोश होता है। अयोध्या में भगवान राम तथा उनके धनुष एवं बाणों को चित्रित करने वाली कलाकृतियों से प्रकाशित फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीटलाइट और पारंपरिक ‘रामानंदी तिलक’ विषय पर आधारित डिजाइन वाले सजावटी लैंपपोस्ट चहुंओर छटा बिखेर रहे हैं। (Ram Murti Ayodhya)‘रामानंदी तिलक’ माथे पर दो खड़ी सफेद रेखाओं के बीच केंद्र में एक लाल पट्टी बनाकर तैयार हो गया है। (shri ram murti ayodhya) और भगवान राम के भक्त आमतौर पर इस प्रकार का तिलक लगाना बहुत अच्छा लगता हैं। कई स्थानीय निवासियों और अन्य स्थानों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर यह तिलक लगा हुआ देखा जा सकता है।

Read More: Ayodhya Ram Mandir in Hindi | विवाद से लेकर विध्वंस, निर्माण और उद्घाटन तक, जानिए श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या का इतिहास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *